यूएई में भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम, दुबई के मॉल में हुआ फ्लैश डांस, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो…..

IMG_20220814_171426
Spread the love

दुबई : पहाड़ी खेती, समाचार( 14, अगस्त ) भारतीय स्वतंत्रता दिवस सेलीब्रेशन की ताजा तस्वीरें दुबई से आई हैं। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

एक तरफ देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है वहीं दुबई के एक प्रसिद्ध मॉल में सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी की धुन पर जमकर डांस किया गया। इसका वीडियो भी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शेयर किया है।

दुनिया भर में मन रहा जश्न
भारत के साथ ही विदेशी धरती पर भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखाई दे रही है। दुबई के एक फेमस मॉल में भी भारतीयता का रंग देखने को मिला। दुबई के इस मॉल में फ्लैश डांस का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की है। देशभक्ति गीत सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर ना हम पर डालो, सबसे आगे होंगे हिंन्दुस्तानी गीत पर लोगों ने जमकर डांस किया है। जब यह डांस चल रहा था तो दुनिया के तमाम देशों के लोग जो वहां शॉपिंग कर रहे थे, जमा हुए और तालियां बजाकर भारतीय स्वतंत्रता के जश्न में शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्विटर हैंडल से यह डांस का लाजवाब वीडियो शेयर किया है, जिसमें डांस करने वालों का उत्साह देखा जा सकता है।

सेलिब्रिटीज भी हो रहे हैं शामिल
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे भारत में सभी सोशल मीडिया साइटों पर सभी की प्रोफाइल तस्वीरों में बदलाव किया है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपने आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस अभियान में देश के जाने माने सेलिब्रिटीज भी शामिल हो रहे हैं।

साभार: एजेंसियां,Asianet news हिंदी, ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed