दुःखद : हिमाचल के बिलासपुर में सरिया फैक्टरी में धमाका, 8 मजदूर झुलसे, सभी को अस्पताल में किया भर्ती..

full9216
Spread the love

बिलासपुर : पहाड़ी खेती, समाचार( 27, अगस्त ) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक सरिया फैक्टरी में शनिवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में आठ मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर चिंता जताई है। जानकारी के अनुसार, ग्वालथाई स्थित सरिया फैक्टरी में रात करीब 2.50 बजे अचानक भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ। भट्ठी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण यह ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से आठ मजदूर झुलस गए।

छह घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है और दो का ऊना अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि हादसा फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। फैक्टरी ने इन्हें सेफ्टी किट नहीं दी थी। पुलिस ने झुलसे मजदूर दीप कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बीपर जिला सोलन ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना कोटकहलूर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। स्टील कंपनी में गैस रिसाव हादसे का कारण बताया जा रहा है। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।

ये मजदूर झुलसे

हादसे में बलवीर श्री नयना देवी जी, नीरज त्यागी बुलंदशहर यूपी, उत्तम साहनी महुआ उत्तर प्रदेश, दौलत राम नूरपुर कांगड़ा, सुनील दत्त नूरपुर कांगड़ा, सतीश श्री नयना देवी जी, दीप कुमार नालागढ़ और तुषार आगरा उत्तर प्रदेश झुलस गए हैं।

About The Author

You may have missed