राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: शिमला दौरे से पहले प्रेजिडेंट हाउस दिल्ली से राज्य सरकार को आया एक संदेश, दिए ये अहम निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

full10300
Spread the love

शिमला:  पहाड़ी खेती, समाचार (12, अप्रैल)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले शिमला दौरे से पहले प्रेजिडेंट हाउस दिल्ली से राज्य सरकार को एक मैसेज आया है। मैसेज में यह साफ तौर पर कहा गया है कि राष्ट्रपति के शिमला दौरे के दौरान आम जनता और आम ट्रैफिक को कम से कम प्रभावित किया जाए।

राष्ट्रपति 18 से 21 अप्रैल तक शिमला आ रही हैं और इस दौरान 19 अप्रैल को राजधानी के दो संस्थानों में उनका दौरा है। वह सुबह पहले ऑडिट एंड अकाउंट्स मुख्यालय जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना है।

इसके लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट भी फाइनल कर लिया है। प्रेजिडेंट को राष्ट्रपति निवास छराबड़ा से बाई रोड ही एचपीयू तक लाया जाएगा। उनका काफिला संजौली बाजार से होता हुआ राम चंद्रा चौक तक आएगा और वहां से गवर्नर हाउस, ओक ओवर और मालरोड होते हुए चौड़ा मैदान को रवाना होगा।

लक्कड़ बाजार और कार्ट रोड दोनों पर आम ट्रैफिक को नहीं रोका जाएगा। पहले दिन 18 अप्रैल की शाम को संजौली बाजार की इसी रूट से राष्ट्रपति राजभवन भी आ सकती हैं। पहली शाम को उनके लिए सिविक रिसेप्शन गवर्नर हाउस में होगी। 20 अप्रैल को एट होम राष्ट्रपति निवास में ही होगा और उस दिन राष्ट्रपति की कोई और मूवमेंट नहीं है। 21 अप्रैल की सुबह द्रौपदी मुर्मू वापस लौट जाएंगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू लेंगे तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी अपने चुनाव क्षेत्र नादौन में हैं और 13 अप्रैल को कैबिनेट के लिए शिमला रहे हैं। 14 अप्रैल से वह जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति के दौरे पर निकल जाएंगे। वह 13 अप्रैल को ही राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। इसी दिन मिनिस्टर इन वेटिंग और अन्य प्रोटोकॉल अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी।

About The Author

You may have missed