पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, लंबे समय से थे बीमार…..

IMG_20230425_213402
Spread the love

मोहाली/चण्डीगढ़:  पहाड़ी खेती, समाचार (25, अप्रैल)पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बाद ने मंगलवार को अंतिम सांस ली।

बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पंजाब के पांच बार के सीएम रहे मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

आजादी के साल राजनीति में रखा था कदम
प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में पदार्पण किया था। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधायक बने थे। वहीं प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष भी रहे थे। प्रकाश सिंह बादल सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र में मंत्री भी रह चुके थे। एक मार्च 2007 से 2017 उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला था। 

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed