हिमाचल प्रदेश: शिमला के रामपुर में दुःखद सड़क हादसा, कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत, एक घायल…..

rampur car accident
Spread the love

रामपुर:  पहाड़ी खेती, समाचार (28, जून )हिमाचल प्रदेश के शिमला में दुःखद सड़क हादसा हुआ है। रामपुर थाना क्षेत्र में भद्राश, रोहडू लिंक मार्ग पर शलून कैची के पास अपनी रफ्तार से जा रही एक कार दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे को लेकर रामपुर पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक जयदेव सिंह ने बताया कि हमें सुबह गाड़ी दुर्घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची तो मालूम पड़ा कि कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें चार की मौत हो चुकी थी। वही कार में सवार एक लड़की घायल थी जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कार में पांच लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी में शामिल होने के बाद देवठी के लिए लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और कई फीट गहरी खाई में जा गिरी।

साभार: एजेंसियां , ANI ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed