आज का राशिफल 18 सितंबर 2025: आज के दिन इन 7 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2121
Spread the love

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा।

आज का राशिफल 18 सितंबर 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और रंग।

1 मेष राशि
आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह भी करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनके अनुभव और सलाह से आपकी समस्या हल होगी। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्ति आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे, जिससे आपकी छवि और ज्यादा मजबूत बनेगी।

शुभ अंक- 04
शुभ रंग- नारंगी

2 वृषभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे और आप सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको मीडिया क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के साथ ही बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। इस राशि के प्राइवेट जॉब में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। साथ ही महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में आज आपको सीनियर की मदद मिलेगी।

शुभ अंक- 01
शुभ रंग- पीला

3 मिथुन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा तथा आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे, जिससे उपचार बेहतर ढंग से हो। आज आप किसी कलीग की मदद से ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करेंगे, आपके टीम वर्क से बॉस बहुत खुश होंगे। आज आप बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।

शुभ अंक- 05
शुभ रंग- मेजेंटा

4 कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में आजआप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना भी जरूरी है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे।

शुभ अंक- 09
शुभ रंग- पीच

5 सिंह राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे और आपकी पढाई में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे और किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट या घर के बड़े सदस्य से सलाह ले सकते हैं।

शुभ अंक- 06
शुभ रंग- पीच

6 कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपकी जान पहचान बड़े व्यक्तियों से होगी। आज इस राशि के फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा, आपको ऑनलाइन माध्यम से बड़ा आर्डर मिल सकता है। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी और आपके शत्रु परास्त होंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

शुभ अंक- 03
शुभ रंग- महरून

7 तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे, जल्द ही आपको सिलेक्शन मिलेगा। आज आप भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें अन्यथा कोई आपको अपनी बातों में उलझा सकता है। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

शुभ अंक- 08
शुभ रंग- लाल

8 वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए जल्द ही अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज आपको किसी क़ानूनी मामलें में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।

शुभ अंक- 08
शुभ रंग- मेजेंटा

9 धनु राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। साथ ही आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे, जिससे आपको बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन ठीक बीतेगा।

शुभ अंक- 09
शुभ रंग- हरा

10 मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी के साथ आपकी गलतफहमी दूर होगी और आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, आप पास के ही मंदिर में कुछ वक्त गुजारेंगें जिससे मन शांत होगा। इस राशि के स्टेशनरी का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आप घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे और उनकी देख भाल अच्छे से करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा, आप निश्चिंत होकर किसी काम को पूरा करेंगे।

शुभ अंक- 04
शुभ रंग- महरून

11 कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आपके बहुत काम आयेगी। आज इस राशि के लेखकों की बुक पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड भी मिलेगा | आज अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आप किसी मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 01
शुभ रंग- लाल

12 मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

शुभ अंक- 03
शुभ रंग- पिंक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed