
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है।
आज का राशिफल 27 सितंबर 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और रंग।
1 मेष राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। साथ ही पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आप किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ खास व्यक्तियों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। स्कन्द माता का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी।
शुभ अंक- 09
शुभ रंग- मेजेंटा
2 वृष राशि
आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आज परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। तथा ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। आज आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। साथ ही आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होंगी।
शुभ अंक- 01
शुभ रंग- वायलेट
3 मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। तथा सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक- 08
शुभ रंग- पर्पल
4 कर्क राशि
आज आप बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज आप संतान के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें तो अच्छा होगा। आज आप शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सारे काम बनेंगे।
शुभ अंक- 02
शुभ रंग- गोल्डन
5 सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी खुश होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए और किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से भी बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान बढेगा। माता को फूल अर्पित करें, कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- सिल्वर
6 कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको कारोबार में उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से सभी सदस्य काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथ ही विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आज आप अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लें, आपका काम आसान होगा। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 03
शुभ रंग- नीला
7 तुला राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज निवेश के मामले में आपको घर के बड़ो से बेहतर सलाह मिलेगी। आज काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। साथ ही दूसरों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
शुभ अंक- 06
शुभ रंग-पीच
8 वृश्चिक राशि
आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज व्यापार को बढाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आज आप अपनी बातों को पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही उलझन का हल मिलेगा। आज ऑफिस में मिलकर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। साथ ही आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। स्कंदमाता को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 04
शुभ रंग- हरा
9 धनु राशि
आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। आज करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करतें हुए समय बितायेंगे। आज बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक- 05
शुभ रंग- नारंगी
10 मकर राशि
आज आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के जो व्यक्ति खेल जगत से जुड़े हैं, वे अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। स्कंदमाता के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ अंक- 03
शुभ रंग- पीला
11 कुंभ राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, जिसमें बड़ो की राय बेहतर साबित होगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा । साथ ही आज आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
शुभ अंक- 08
शुभ रंग- पिंक
12 मीन राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। आज पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति नया बिजनेस करना चाहते हैं वो मार्केट एनालिसिस कर लें, आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, रूके हुए काम पूरे होंगे।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- भूरा
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
About The Author
