आज का राशिफल 5 नवंबर 2025: आज कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन राशियों को प्राप्त होंगी खुशियां, जानें राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन….

Spread the love

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जायेगा।

full2116
Spread the love

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जायेगा।

आज का राशिफल 5 नवंबर 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जायेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 28 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान व्रतादि की कार्तिक पूर्णिमा है।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और रंग।

1 मेष राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज बड़ा फैसला लेने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। आज बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये नए मौके मिल सकते हैं। आज कुछ मामलों में किसी अनुभवी से सलाह-मशविरा लेकर ही फैसला लें, अच्छा रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

2 वृष राशि:
आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज किसी बड़ी पार्टी में मनचाहा पद मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन ब्राह्मण को भोजन करायें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 4

3 मिथुन राशि:
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपका व्यक्तित्व देखकर लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आप नई योजना बना सकते हैं। आज रुका हुआ काम फिर से शुरू कर सकते हैं। आज के दिन घर से बाहर निकलते समय शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6

4 कर्क राशि:
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज छोटी-मोटी बातों पर अपना समय व्यर्थ ना करेंǀ इस राशि के छात्रों को आज उनकी सफलता का कम परिणाम मिलेगा। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आज कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

5 सिंह राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये दिन अच्छा है। आज पैसों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज आपका मन काम में कम लगेगा। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आज थोड़ी वीकनेस फील हो सकती है। आज के दिन घर से निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

शुभ रंग: ओरेंज
शुभ अंक: 5

6 कन्या राशि:
आज के दिन तक़दीर का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो जल्द ही इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज दोस्तों के साथ मन की बात शेयर करके आपको अच्छा महसूस होगा। आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 2

7 तुला राशि:
आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये आज किसी खास व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। आज जरूरी काम पहले पूरा कर लें, वरना समय धीरे-धीरे निकलता जायेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 7

8 वृश्चिक राशि:
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपके मन में कोई योजना चल रही है, तो उस पर काम करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको कुछ रोचक जानकारी मिलेगी। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। आज कामकाज में मन लगेगा। आज आसपास किसी स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे।

शुभ रंग: सी-ग्रीन
शुभ अंक: 4

9 धनु राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका दोगना फल आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों की बंद किस्मत का ताला आज खुल जाएगाǀ करियर में अच्छे बदलाव का अवसर प्राप्त होगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन कुछ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज समय की कीमत को पहचान कर काम पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग: स्काई-ब्लू
शुभ अंक: 3

10 मकर राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के छात्र आज खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आप तन्दुरुस्त बने रहेंगे। आज जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें। आज कॉन्फिडेंस अधिक रहेगा, लेकिन इसका गलत फायदा न उठाएं। आज किसी से बहस करने से बचें। आज आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें जहां तक संभव हो दूसरों की हेल्प करें।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6

11 कुंभ राशि:
आज एक के बाद एक अच्छी ख़बरें मिलेगी। आज अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। आज चारों तरफ खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज तरक्की के लिये कई नये ऑप्शन मिलेंगे। आज मन की दुविधा का हल खोज सकेंगे, जिससे घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। आपकी सोसाइटी मे आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे।

शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 4

12 मीन राशि:
आज परिवार और मित्रों को समय देने से हर्ष में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी के सहयोग से जरुरी काम बन सकते हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्य के लिये यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 9

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed