आज 10 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सितारे दे रहे खास संकेत, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

full2121
Spread the love

पंचांग के अनुसार,आज का दिन कई शुभ और महत्वपूर्ण योगों के साथ बीतने वाला है। मघा नक्षत्र, वैधृति योग और पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा

आज 10 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। ऐसे में आज बुधवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि, कुछ राशियों को निर्णय लेने में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और रंग।

1.मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का फल जल्दी ही आपको मिलेगा। आज आप अपने कार्यों पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे।

शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी

2.वृष राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल

3.मिथुन राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं, तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सफेद

4.कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे।

शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सिल्वर

5.सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक – 7
शुभ रंग – मैजेंटा

6.कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज बेवजह की उलझनों से दूर होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए जरूर निकालें।

शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला

7.तुला राशि:
आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। रिश्तेदार से चल रही अनबन किसी की मध्यस्थता से हल होगी।

शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गुलाबी

8.वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। धार्मिक -आध्यात्मिक कार्यों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।

शुभ अंक – 8
शुभ रंग – ग्रे

9.धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गोल्डन

10.मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी प्रकार का निर्णय न लें।

शुभ अंक – 4
शुभ रंग – काला

11.कुम्भ राशि:
आज नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला

12.मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो जरूर सफलता मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नारंगी

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed