आज का राशिफल 17 जनवरी 2027: आज बुध का मकर राशि में गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, होगा धन लाभ, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2121
Spread the love

आज का राशिफल 17 जनवरी 2027: आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर बुध मकर राशि में गोचर कर रहे हैं।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।

1.मेष राशि –
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको दूरसंचार द्वारा शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 1

2.वृष राशि –
आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नकारात्मक सोचने से बचना चाहिए। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन का आज आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी से आज उपहार मिल सकता है। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

शुभ रंग – पीच
शुभ अंक – 8

3.मिथुन राशि –
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे। आज खास कार्य पूरा होने की संभावना है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी।

शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 5

4.कर्क राशि –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आज घर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आज आपको बेवजह की उलझनों से बचना चाहिए। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए है।

शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 6

5.सिंह राशि –
आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक उलझनों का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको किसी से उलझनें से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के घर आने से दिन भर का शेड्यूल बदल सकता है।

शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 1

6.कन्या राशि –
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपकी कविता को लोग ज्यादा पसंद करेंगे।

शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – 8

7.तुला राशि –
आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पारिवारिक मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।

शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 2

8.वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने जायेंगे।

शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 3

9.धनु राशि –
आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ व्यतीत करने से आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा। आज अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 1

10.मकर राशि –
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उनकी उम्मीद को कायम रखेंगे।

शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – 2

11.कुंभ राशि –
कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 4

12.मीन राशि –
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रही अनबन आज किसी की सहायता से हल हो सकती हैं। आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।

शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 8

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed