आज 24 मई 2026 का राशिफल: आज इन राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा , खुशखबरी मिलने के हैं प्रबल योग, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….
आज 24 मई 2026 का राशिफल: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।
1.मेष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से कोई बाधित कार्य संपन्न हो सकता है। आज मित्रों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे और विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। जिससे कई समस्याओं का समाधान मिलने में भी आसानी होगी। आज परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है। किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में भी अपना समय नष्ट ना करें। आज भावनाओं में बहकर कोई प्रॉमिस ना करें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 1
2.वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा कोई समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। आज पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप लेखन कार्य में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं, वह अपने सामान का उचित ध्यान रखें। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 8
3.मिथुन राशि
आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। आज परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। दिन के अंत में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग – महरून
शुभ अंक – 2
4.कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन ध्यान रखिए, सफलता हासिल करने के लिए आज आपको बहुत मेहनत की जरूरत है। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज किसी फैसले में अपने परिवार जनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 1
5.सिंह राशि
आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। मित्र के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेस रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा। इस राशि के कुछ जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 5
6.कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शांति से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके पेंडिंग वर्क भी पूरे हो जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 1
7.तुला राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर काम करने की कोशिश करें। आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। अगर आपका कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक रहने से भी निखार आएगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। ऊर्जा बनाए रखने के लिए बदलते मौसम से भी अपना बचाव करें। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे।
शुभ रंग – पीच
शुभ अंक – 6
8.वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ हासिल करने वाले हैं। आज कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का भरपूर समर्पण रहेगा। आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित रखेगी। आज घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।
शुभ रंग – ओरेंज
शुभ अंक – 8
9.धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य रखेंगे और निजी कामों के लिए भी समय निकालने में सफल होंगे। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद और स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आज का समय भरपूर मेहनत करने का है। आपको अपने प्रयासों के निश्चित ही उचित परिणाम मिलेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज ज्यादा मेहनत की जरूरत है। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 3
10.मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें । माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई रुका काम बनेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा,आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी।
शुभ रंग – ओरेंज
शुभ अंक – 9
11.कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 2
12.मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कामों में आपको सफलता मिलेगी परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। बैक पेन से जुडी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको समाधान का बढ़िया तरीका मिलेगा।
शुभ रंग – पर्पल
शुभ अंक – 6
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
About The Author
