आज 21 जून 2026 का राशिफल: आज इन राशियों के लिए दिन होगा शुभ, सूर्य देव की कृपा से बढ़ेगा मान-सम्मान, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….
आज 21 जून 2026 का राशिफल: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज भानु सप्तमी मनाई जाएगी।
आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।
1.मेष राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आज आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। आज आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं, आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यर्थ के झगड़े में आज बिल्कुल भी न पड़ें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
2.वृष राशि
आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य संबंधी योजना बनायेंगे। कही रुक हुआ वापस आज वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की योजना बनाएंगे। किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
3.मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान संबंधी महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा। आज ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिलने के योग बने हुए हैं, फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, साथ में कहीं घूमने जायेंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 4
4.कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजना बना सकते है। आज आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेंगी, बच्चों के बेहतर करियर के लिए आज आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते है। आज आपको जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारंपरिक कामकाज में नयी तकनीकों को अपनाने से काम जल्दी पूरा होगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8
5.सिंह राशि
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज ऑफिशियल काम से कहीं बाहर यात्रा करनी पड़ेगी और बॉस आपके जिम्मेदाराना स्वभाव से बहुत प्रभावित होंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं आज कारगर साबित होंगी। आज आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी बढ़िया धनलाभ होने के आसार हैं। आज आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
6.कन्या राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक जीवन में न होने दे। आज घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे, इस पर माता के साथ विचार विमर्श कर सकते है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
7.तुला राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा की गतिविधियों से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। आज आप अपनी पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान लगा रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आज आपके पिता जी आपके अच्छे करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे, जहा आप खूब एंजॉय करेंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
8.वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका प्रशासनिक कार्य पूरा हो जायेगा।आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आज फुटबाल खिलाड़ियों को उनके उम्दा परफॉरमेंस के कारण सम्मानित किया जाएगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अचानक हुआ धन लाभ आज आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
9.धनु राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित दिन है, साथ ही आज किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की संभावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 2
10.मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चल रही समस्याओं से आज राहत मिलेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए किये गये प्रयास का आज अच्छा परिणाम सामने आएगा। लोहे या किसी धातु का कारोबार करने वालों को आज दोगुना मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे है। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। बच्चे आज आपसे किसी खिलौने की मांग कर सकते है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
11.कुंभ राशि
आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज आपको किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं होगी। आज आपकी शिक्षा अथवा करियर से समस्त व्यवधान खत्म हो जाएंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 6
12.मीन राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप एक नया टेक्निकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है , किसी कविता या कहानी के लिए सम्मानित किया जायेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 2
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
About The Author
