हिमाचल ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना….

Spread the love

शिमलाः (पहाड़ी खेती, समाचार) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि राज्य ने कैबिनेट ज्ञापन और कैबिनेट की कार्यवाही को कागज रहित बनाकर देश का पहला राज्य बनकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने कहा कि आज ई-कैबिनेट एप्लीकेशन द्वारा पहली ई-कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-कैबिनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी एप्लीकेशन को विकसित किया गया है और यह पूरे देश में इस तरह का पहला ऐसा इलैक्ट्राॅनिक प्लेटफाॅर्म है। उन्होंने कहा कि आज की ई-कैबिनेट की बैठक में 32 कैबिनेट ज्ञापनों पर भी चर्चा की गई और इसे ई-कैबिनेट एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किया गया। 

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ज्ञापन से सम्बन्धित सम्पूर्ण प्रक्रिया को आॅनलाइन करने का प्रावधान किया गया है, जिसमें सम्बन्धित सचिव, मुख्य सचिव, सम्बन्धित मंत्री और अन्त में मुख्यमंत्री द्वारा ज्ञापन को कैबिनेट में रखने की अनुमति इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि उनके अनुमोदन के बाद कैबिनेट बैठक की तारीख भी इस प्रणाली के माध्यम से अधिसूचित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट कार्यवाही और सम्बन्धित एजेंडे पर कैबिनेट के फैसलों की रिकाॅर्डिंग और सम्बन्धित विभागों की सलाह जारी करने का काम भी ई-कैबिनेट प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। 

You may have missed