हिमाचल : सत्तारुढ़ बीजेपी को उपचुनाव में करारा झटका, कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट और तीनों विधानसभा सीटें जीती, पढ़े पूरी ख़बर..
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा सीटें जीत ली हैं। मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा के रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोटों से हराया। इसी तरह अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई सीट पर रोहित ठाकुर और फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। पढ़े पूरी खबर..
शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार, हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। अंतिम राउंड में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6103 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23344 वोट मिले। भाजपा की नीलम सरैइक को 2584 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 170 वोट मिले। नोटा 172 है।
जुब्बल कोटखाई उपचुनाव (अंतिम राउंड)
प्रत्याशी वोट रोहित ठाकुर(कांग्रेस) 29447चेतन बरागटा(निर्दलीय) 23344नीलम सरैइक(भाजपा) 2584सुमन कदम(निर्दलीय) 170
फतेहपुर उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया जीते
हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुई वोटों की गिनती की गई। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, भवानी सिंह पठानिया को 24449, जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375, अशोक सोमल(निर्दलीय) को 295 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 12927 वोट मिले। वहीं उपचुनाव में 389 ने नोटा दबाया।
अर्की से संजय अवस्थी 3277 मतों से जीतें..
हिमाचल प्रदेश की अर्की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस संजय अवस्थी 3277 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 26 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रतन पाल को 27216, संजय अवस्थी को 30493, निर्दलीय उमीदवार जीत राम को 543 वोट मिले। वहीं उपचुनाव में 1605 ने नोटा दबाया।
अर्की उपचुनाव अंतिम राउंड
रतन पाल (बीजेपी) – 27216संजय अवस्थी (कांग्रेस) – 30493जीत राम (निर्दलीय) – 543नोटा- -1605