बड़ा सवाल : तो क्या अब सन्यास लेंगे ठाकुर कौल सिंह ? नगवाईं से प्रतिभा सिंह को नहीं मिली लीड, पढ़े पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में भाजपा का क्वलीन स्वीप हो गया है। कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत हासिल की है। उपचुनाव से पहले भाजपा की हार ने 2022 में विधानसभा चुनाव को लेकर अब सवाल पैदा किए हैं। भाजपा को सेमीफाइनल में हार मिली है और अब उनकी चुनौती बढ़ी है। भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट भी गंवा दी है। वहीं मतदान से कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौल सिंह ठाकुर ने ये दावा किया था कि वे अपने ही गृह बूथ नगवाईं से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड दिलाएंगे। और अग़र न दिला पाए तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे। तो क्या अब सन्यास लेंगे ठाकुर कौल सिंह ? नगवाईं से कांग्रेस को नहीं मिली लीड, पढ़े पूरी खबर
मंडी : पहाड़ी खेती, समाचार, मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने बेश़क जीत दर्ज कर सारे दावों को सही साबित कर दिया। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह अपने दावों पर ख़रे नहीं उतर पाए। उनके द्वारा ली गई प्रतिज्ञा पर वे फेल हो गए हैं और अब उसपर सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, मतदान से कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौल सिंह ठाकुर ने ये दावा किया था कि वे अपने ही गृह बूथ नगवाईं से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड दिलाएंगे। और अग़र न दिला पाए तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे। इसके साथ ही चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत की बात भी कही थी। लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन कौल सिंह ठाकुर मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी को अपने गृह बूथ नगवाईं में लीड नहीं दिलवा पाए।
नगवाईं के सभी मतदान केंद्रों में भाजपा उम्मीदवार कुशाल ठाकुर को लीड मिली जबकि कांग्रेस यहां पीछे रह गई। इसके साथ ही कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग में कांग्रेस को लीड दिलवाने की बात कही थी, यहां से भाजपा प्रत्याशी ने ज्यादा वोट हासिल किए हैं। अब सवाल ये है कि बेशक़ कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई हों, लेकिन कौल सिंह ठाकुर ने जिस बात पर प्रतिज्ञा ली थी वे नहीं हो पाई। इसके बाद सबकी नज़रें अब उनके अगले बयान या फ़िर अगले क़दम पर टिकीं हैं।
जानिए क्या हैं आंकड़े –भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर को होम बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 269 मत मिले और कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 265 मत प्राप्त हुए। चार वोट नोटा में पड़े. वहीं, नगवाईं पंचायत के वार्ड-2 से 348 और 306 मत प्राप्त हुए। यहां भी नोटा को 4 लोगों ने दबाया। नगवाईं बूथ-1 से भाजपा प्रत्याशी को 42 वोटों की बढ़त मिली है, जबकि बूथ-2 से 4 वोटों की बढ़त मिली है। अब देखना यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर सच मे राजनीति से संन्यास लेंगे या नहीं ?
मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 7490 वोटों से विजयी हुई हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह को 3, 69, 565 मत पड़े, जबकि भाजपा के ब्रिगेडियर सेवानिवृत खुशाल ठाकुर ने 3, 62, 075 मत हासिल किए। लोक जननीति पार्टी की अम्बिका श्याम को 3617, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1262 आजाद उम्मीदवार अनिल कुमार को 1119 व सुभाष मोहन स्नेही को 1772 और 12661 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
About The Author
