हिमाचल परिवहन निगम की बसों में महिलाएं करेंगी निशुल्क सफर, जानें HRTC की बसों में निशुल्क सफर का समय..

Spread the love

शिमला :  पहाड़ी खेती, समाचार, भाई दूज के दिन शनिवार को महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर करेंगी। हर साल की तरह यह सेवाएं सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि भाई दूज के दिन महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाने घर जाती हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई के माथे पर तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 11 मिनट रहेगी। दिनभर भी इस दिन तिलक लगाया जा सकता है, लेकिन विशेष शुभ मुहूर्त एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस बीच बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं।

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी भाई दूज की बधाई

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है।अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है जिससे समाज में एकता एवं भ्रातृत्व की भावना सुदृढ़ होती है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाई दूज का यह त्यौहार जहां एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं यह समाज में प्रेम व स्नेह का संदेश भी देता है।

You may have missed