महाराष्‍ट्र के सिविल अस्पताल में लगी आग, 10 कोरोना मरीजों की मौत

Spread the love

अहमदनगर :  पहाड़ी खेती, समाचार, Maharashtra Hospital Fire : महाराष्‍ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आग कोविड वार्ड में लगी जिसमें झुलसकर 10 मरीजों की मौत हो गई।इस हादसे में 13 -14 लोग भी घायल हुए हैं।

जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने हादसे के संबंध में जानकारी दी कि अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है।

खबरों की मानें तो आग सुबह 11.30 बजे के करीब लगी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 मरीज मौजूद थे, इनमें से कुछ को वैंटिलेटर पर भी रखा गया था।हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में 13 -14 लोग जख्मी हुए हैं। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्‍यक्त की जा रही है।फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

साभार: प्रभात खबर, ANI, सोशल मीडिया नेटवर्क।

You may have missed