महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस वचनबद्ध- विक्रमादित्य सिंह….

IMG_20220213_103511_copy_800x436
Spread the love

नई दिल्ली:   पहाड़ी खेती, समाचार ( 13, फरवरी ) प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के टूटू ब्लॉक के बनुटी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें ब्लॉक की 90 महिला मंडलो ने हिस्सा लिया।सम्मेलन में सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व विधायक आशा कुमारी विशेष रूप से शामिल हुए।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का अहम योगदान होता है इसलिए महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कांग्रेस पार्टी काम कर रही है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले चार उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है और 2022 के आम विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महँगाई चरम पर है और सरकार चार साल के कार्यकाल में हर मोर्चे में विफल साबित हुई है।

इस मौके पर मंडी सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक आशा कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ पंचायतीराज में आरक्षण का प्रावधान भी किया है और विधानसभा और संसद में भी महिलाओं की प्रतिभागी बढ़े इसके लिए आरक्षण का बिल जल्द में लाया जाना चाहिए। ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

इस मौके पर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने ब्लॉक के हर महिला मंडल को 23 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी और भविष्य में भी स्वयं सहायता समूह और महिला मंडल के विकास के लिए हर सम्भव मदद का दावा किया।

About The Author

You may have missed