हिमाचल सरकार के बजट से शिमला शहर को उम्मीदें, निगम चुनाव से पहले मिल सकतें हैं कई तोहफे…..

IMG_20220304_094215
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 04, मार्च ) आज शुक्रवार को आने वाले राज्य सरकार के बजट से भाजपा को नगर निगम की जीत का रास्ता भी निकलता दिख रहा है। इस बजट में शहर के लिए कई घोषणाएं होने की उम्मीद है।

उम्मीद है कि पहली बार शहर में लोगों को एक स्लैब तक पानी फ्री देने की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही शहर के लिए जो रज्जू मार्ग का जाल बनाना प्रस्तावित है, उसके लिए भी बजट का अलग से प्रावधान किया जा सकता है। ऐसे में नगर निगम के होने वाले चुनाव में भाजपा इन मसलों को लेकर लोगों के बीच जा सकती है।

अभी तक भाजपा को स्मार्ट सिटी और अम्रुत के अलावा शहर में हुए अन्य विकास कार्यों से कोई ज्यादा उम्मीद नहीं है। इन दो प्रोजेक्टों से उम्मीद है कि इनके दम पर लोगों के बीच जाकर 2022 में नगर निगम को काबिज किया जा सकता है। वहीं जयराम सरकार की ओर से शुक्रवार को जो बजट पेश किया जाना है। इसमें यदि राजधानी में बनाए जाने वाले रज्जू मार्ग के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है तो भाजपा को एक बड़ा मुद्दा चुनावों में मिल सकता है। शहर में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है।

रज्जू मार्ग के बनने के बाद लोगों को इससे निजात मिलेगी लोग अपने गंतव्य तक बिना जाम में फंसे पहुंच सकेंगे। वर्तमान में हालत यह है कि शहर में न ही पार्किंग है और न ही लोगों को वाहन दौड़ाने के लिए सड़क खुली मिलती है। जब भी लोग सुबह ऑफिस या शाम को ऑफिस से घर को लौटते हैं तो उनके वहां सड़कों पर दौड़ने की बजाय रेंगते हुए जाने के लिए मजबूर हैं।

चंद मिनटों के सफर के लिए घंटों इंतजार

चंद मिनटों के सफर को पूरा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। यदि इससे लोगों को छुटकारा मिल जाता है तो शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत हो सकती है। अब दूसरी तरफ ऐसी चर्चा भी है कि शहर के लोगों के लिए पहली बार पानी की कुछ स्लैब बना कर राहत दी जा सकती है। इसे बजट में घोषणा कर शहर के लोगों को आकर्षित करने का काम किया जा सकता है। इससे भी शहर के वोटरों को अपनी तरफ खींचने में भाजपा को बड़ी सफलता मिल सकती है।

साभार: जागरण, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed