मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस…..

नई दिल्ली: पहाड़ी खेती, समाचार( 09, जुलाई ) समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह पोस्ट कोविड इंफेक्शन से पीड़ित थी और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने प्रकट किया दुख
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने लिखा कि, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। मुलायम सिंह और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति
समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट
सपा की ओर से भी ट्वीट कर दुख प्रकट किया गया। ट्वीट में लिखा गया कि, ‘समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी की मृत्यु , अत्यंत दुःखद। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने प्रकट किया दुख
साधना गुप्ता के निधन पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का अभी मेदांता में दुःखद निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति
शुगर समेत कई बीमारियों से थी ग्रसित
साधना को शुगर समेत कई अन्य बीमारियां भी थीं। इसकी वजह से ही उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन के बाद परिवार के कई लोग मेदांता पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया जाएगा।
साभार: एजेंसियां, ट्वीटर, asianetnews.com,सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
