अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल व जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना अधिकारी ने नागालैंड का 5 दिवसीय दौरा किया…..

IMG_20220912_211058
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार( 12, सितंबर ) दिनांक 7 सितम्बर 2022 से 11 सितम्बर तक अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल व जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना अधिकारी नागेश गुलेरिया ने नागालैंड प्रदेश का 5 दिवसीय दौरा किया।

इस दौरे में उन्होनें वोखा जिला, मोकोकचुंग जिले में जाइका के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों को जाना और हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार से इन गतिविधियों को चलाया जा सके इस बारे में नागालैंड प्रदेश के वन विभाग के विभिन्न स्तर के अधिकारियों से भी चर्चा की।

इस दौरे में उनके साथ अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ सुशील कपटा , सयुंक्त सचिव (वन) परवीन ताक भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed