हिमाचल मुख्यमंत्री:

full9641
Spread the love

सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर 1:30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राष्ट्रीय कांग्रेस के ये बड़े नेता भी होंगे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

सुक्खू और अग्निहोत्री रविवार दोपहर शिमला के रिज मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार( 11, दिसम्बर)हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बाद विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री होंगे, जबकि हरोली से विधायक मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सुक्खू और अग्निहोत्री रविवार दोपहर शिमला के रिज मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांध प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल समेत तमाम बड़े नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि रविवार को दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सुक्खू ने कहा कि यह अवसर देने के लिए वह कांग्रेस और गांधी परिवार के आभारी हैं। सुक्खू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक साधारण परिवार से होने के बावजूद वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। मुझे यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। मैं आज यहां पहुंचा यह सब उनके आशीर्वाद के कारण ही है।

सुक्खू जमीनी स्तर के राजनेता हैं, जो निचले स्तर से उठे हैं और पहाड़ी राज्य में व्यापक संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। चार बार के विधायक, 58 वर्षीय सुक्खू, राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख हैं और एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं।

वह 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे और छह बार के मुख्यमंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह को पसंद न आने पर भी उन्होंने अपने मन की बात कही। सुक्खू हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और तैयार करने के पक्षधर रहे हैं। मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व वाले सुक्खू का संगठन में लंबे समय तक रहने के कारण पहाड़ी राज्य में एक व्यापक नेटवर्क है।

अपने नाम की घोषणा से पहले सुक्खू ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद का आकांक्षी नहीं हूं। मैं केवल एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह मुझे मंजूर होगा। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।

About The Author

You may have missed