सुक्खू ने मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, खरगे-राहुल हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

full9642
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार( 11, दिसम्बर)चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

खास बात यह है कि सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने बगल में बैठाया। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में रिज मैदान में काफी संख्या में कांग्रेस समर्थक पहुंचे तथा रिज मैदान पर समर्थकोँ ने जश्न का माहौल बनाया।

About The Author

You may have missed