नौसेना का हेलीकॉप्टार दुर्घटना का शिकार, क्रू के तीनों सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया….

मुंबई : पहाड़ी खेती, समाचार ( 08, मार्च ) प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय नौसेना के ध्रुव हेलीकॉप्टार ने मुंबई तट से दूर अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की है। क्रू को बचा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी।
इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
साभार: एजेंसियां, अमर उजाला, सोशल मीडिया नेटवर्क।


About The Author
