आज 19 मई 2026 का राशिफल: आज बड़े मंगल के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बजरंगबली की विशेष कृपा, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….
आज 19 मई 2026 का राशिफल: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 49 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। आज तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा।
आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।
1.मेष राशि:
आज आपका दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की संभावना बन रही है। आज कुछ नए लोगों से आपका संपर्क होगा जो आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे और उनके के साथ तालमेल बढ़िया होगा। इस राशि के जो लोग गाने के शौकीन है, उनके लिये आज का दिन बेहतरीन है… किसी शो में गाने का ऑफर आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 2
2.वृष राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज रास्ते पर किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। आज बच्चे आपसे किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपकी राय मागेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा, जिससे समय रहते अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है, उन्हे किसी बड़ी लॉ फर्म से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
3.मिथुन राशि:
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है पार्टी में कुछ नयी जिम्मेदारी मिलेगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके विरोधी पक्ष के लोग भी आज आपसे सलाह लेंगे। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इंक्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिये एक दूसरे को उपहार देंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9
4.कर्क राशि :
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। कार्यस्थल पर आपके कार्यक्षमता को देखकर लोग आपसे प्रभावित और बॉस आपको रीवार्ड्स दे सकते हैं। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आज आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी। आज आपको रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7
5.सिंह राशि :
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आज आप घर के लिये सामान की खरीददारी करने मार्केट जायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 5
6.कन्या राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभायेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का कार्य कर रहे है, आज उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 4
7.तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव लोगों को काफी पसंद आयेगा। आज आप अपने खर्चे पर नियंत्रण लगाने का प्लान बनाएंगे। आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना चाहिए। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिये समय निकाल लेंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज देंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 8
8.वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप काफी खुश होंगे, घर पर पार्टी करने का मन बनायेंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज काफी दिनों बाद आप ऑफिस से घर आकर अपना पसंदीदा काम कर करेंगे इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों के लिये आज का समय अनुकूल रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
9.धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा असंभव सा लगने वाला काम आज आप पूरा लेंगे। आज का दिन आपके तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या मे बदलाव करने की जरूरत होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में होंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में किसी कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जायेगी, आप उसे पूरा करने में सफल होंगे। स्वास्थ के प्रति सावधान रहें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
10.मकर राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज आप दोस्त से अपने मन की बात शेयर करेंगे, वह आपकी बातों को अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहिता दंपति आज कहीं घूमने जायेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 3
11.कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनके लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
12.मीन राशि:
आज का दिन जीवन में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिये किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
About The Author
