हिमाचल | शिमला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि …..

शिमलाः (पहाड़ी खेती, समाचार). 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र के निधन के बाद शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह को लगभग 3 घंटे रिज मैदान पर अंतिम दर्शनों के लिए रखने के बाद शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन ले जाया गया।

इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वीरभद्र सिंह के परिवार के सदस्यों को ढांढस भी बंधाया।
रिज मैदान से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पंहुचा पूरा कांग्रेस कार्यालय राजा साहब अमर रहे के नारों से गुंजयमान हो गया।उनकी पार्थिव देह को लगभग आधे घंटे के लिए यंहा रखा गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पूरा शीर्ष नेतृत्व यंहा मौजूद था।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके परिवार के साथ बैठकर इन्हें ढांढस बंधाया। कॉन्ग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह की कमी हमेशा पार्टी को खलने की बात कही।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह पार्टी के सच्चे सिपाही थे और उनकी कमी को कभी पूरा नही किया जा सकता ।उन्होंने कहा कि आज उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है ।
About The Author
