प्रतिभा सिंह ने हॉली लॉज से भरी जीत की हुंकार, बोली वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के नाम पर जनता देगी अपना आशीर्वाद, 8 अक्टूबर नामांकन के बाद शुरू करेगी चुनाव प्रचार

full7068
Spread the love

प्रतिभा सिंह ने हॉली लॉज से भरी जीत की हुंकार, बोली वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के नाम पर जनता देगी अपना आशीर्वाद, 8 अक्टूबर नामांकन के बाद शुरू करेगी चुनाव प्रचार, पढ़े पूरी खबर..

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा की सीट के लिए उपचुनाव कांग्रेस बीजेपी के लिए साख का सवाल बन गया है। कांग्रेस ने मंडी से प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी अभी टिकट पर फैसला नहीं कर पाई है। टिकट मिलने के बाद प्रतिभा सिंह ने हॉली लॉज से जीत की हुंकार भर दी है। प्रतिभा का कहना है कि उन्हें विस्वास है कि जनता उन्हें वीरभद्र के विकास कार्यों के नाम पर वोट देगी। 8 अक्टूबर को नामांकन के बाद चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि टिकट के लिए वह हाई कमान की आभारी है। उन्होंने कहा कि जनता के आश्वासन के बाद वह चुनाव मैदान में उतरी है। वीरभद्र सिंह के जाने से उनके परिवार को बड़ा आघात पहुंचा है लेकिन उनके किये विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी। वीरभद्र अब नही है लेकिन उनके नाम के सहारे चुनाव लड़ा जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी आज चरम पर है। इन मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएगी। वीरभद्र सिंह ने हिमाचल का विकास किया है। उनके कामो को देखते हुए जनता अपना आशीर्वाद देगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल की तो बात छोड़ो मंडी का विकास भी नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मंडी में कोई चुनोती नही मानती। केंद्र की मोदी सरकार दो बार महंगाई व बेरोज़गारी के मुद्दों पर सत्ता में आई है लेकिन उनकी सरकार उम्मीदों पर खरा नही उतर पाए हैं। इसलिए जनता उन्हें अपना आशीर्वाद अवश्य देगी।

वहीं इस दौरान विक्रमादित्य ने कहा जब बीजेपी मोदी के नाम पर वोट मांग सकती है तो वह भी वीरभद्र सिंह के द्वारा किए गए विकास कार्यों के नाम पर श्रद्धांजलि के रूप में वोट मांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अतीत की बुनियाद पर भविष्य का निर्माण करना जानते हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो विकास कार्य किए हैं उनको जनता के बीच मे ले जाकर जीत को सुनिश्चित किया जाएगा।

About The Author

You may have missed