एचआरटीसी प्रबंधन ने मानी कर्मचारियों की सभी मांगें, नही होगी हड़ताल
शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार, हिमाचल प्रदेश में अब एचआरटीसी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। सोमवार को शिमला में हुई प्रबंधन की बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया है। प्रबंधन ने चुनाव आचार सहिंता के बाद कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
परिवहन समन्वय समिति के सचिव खेमेन्द्र गुप्ता ने बताया कि उनकी एसीएस के साथ बैठक हुई जिसमें उनकी देनदारियों से सम्बंधित।मांगो को मान लिया गया है। इसके लिए आदेश आदर्श आचार सहिंता के बाद किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एचआरटीसी में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन मिला है।
बता दे कि हिमाचल परिवहन कर्मचारी सयुंक्त समन्वय समिति लंबे समय से कर्मचारियों की लंबित वितीय देनदारियों के लिए प्रबंधन से बातचीत की मांग कर रही थी।
इसके लिए 17 अक्टूबर का अल्टीमेटम दिया गया था। प्रबंधन ने बीती शाम कर्मचारियों से बातचीत करने का फैसला लिया जिसके बाद एचआरटीसी की आज होने वाली प्रदेश व्यापी हड़ताल टल गई।