गाय का गोबर खाते हुए डॉक्टर का वीडियो वायरल: देखें वीडियो

करनाल: पहाड़ी खेती, समाचार, हरियाणा के करनाल जिले के डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि ये वीडियो 4-5 दिन पुराना है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर गाय का गोबर (Cow Dung) खाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में डॉक्टर कह रहा है कि गाय के गोबर का एक चम्मच खाने से तन और मन पवित्र हो जाता है। वहीं डॉक्ट कह रहा है कि भारत का राष्ट्र पशु गाय होनी चाहिए।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो हरियाणा के करनाल जिले का है। इस वीडियो गाय का गोबर खाने वाले डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है। डॉक्टर मनोज मित्तल बाल रोग विशेषज्ञ है। लेकिन उनकी आयुर्वेद में बहुत रूची है। वायरल वीडियो में वो कह रहे है कि भारत का राष्ट्र पशु तो गाय माता होनी चाहिए। भारत का राष्ट्र पशु हिंसक पशु नहीं होना चाहिए। गाय से मिलने वाले पंचद्रव का एक एक हिस्सा मानव जाति के लिए बहुत कीमती है।
वहीं वो वीडियो में कह रहे है कि मेरी मां एकादशी के व्रत पर हमेशा गाय का गोबर खाती थी। वहीं गाय का गोबर खाते हुए वो कहते हैं कि अगर हम गाय का एक चम्मच गोबर खाते हैं तो हमारा तन मन पवित्र हो जाता है, हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है. अगर ये हमारे गर्भ में चले जाए तो पूरे शरीर को शुद्ध कर देता है।
डॉक्टर मित्तल का कहना है कि यदि महिलाएं गाय का गोबर खाती हैं तो उन्हें नॉर्मल डिलीवरी होगी, सिजेरियन की आवश्यक्ता ही नहीं पड़ेगी। वहीं वो कहते हैं कि हम 9 भाई बहन है। मेरी मां की 9 की 9 डिलीवरी नार्मल हुई है। गाय का गोबर खाने से कभी ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
साभार: News 18, सोशल मीडिया नेटवर्क।
About The Author
