हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड: तीसरी कक्षा से शुरू होगी संस्कृत की पढ़ाई ….

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार, देश की दूसरी राजभाषा संस्कृत की पढ़ाई अब तीसरी कक्षा से शुरू होगी। छोटी कक्षा से इस विषय को शुरू करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने खाका तैयार कर लिया है।
इस नए विषय को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से शुरू कर दिया जाएगा। इस विषय को तीसरी कक्षा से शुरू किया जाएगा, जोकि अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है।
इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। नए विषय को शिक्षा बोर्ड तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए एक ही किताब शुरू करेगा। इस दौरान एक ही किताब में अलग-अलग विषय होंगे, जिन्हें कक्षा के हिसाब से पढ़ाया जाएगा। इस विषय की अंतिम परीक्षा पांचवीं कक्षा में होगी, लेकिन तीसरी और चौथी कक्षा में इस विषय की मॉनीटरिंग को लेकर छात्रों के टेस्ट लिए जाएंगे।
स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने खाका तैयार कर लिया है। अगले शैक्षणिक सत्र से इस विषय को शुरू कर दिया जाएगा।
– डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
साभार: अमर उजाला, सोशल मीडिया नेटवर्क।
नोट: वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न लिंक और जानकारियां केवल पाठकों के सूचनार्थ हैं। हम ” पहाड़ी खेती ” वेबसाईट पर उपलब्ध तमाम जानकारी का अधिकारिक रूप से दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।
About The Author
