दुःखद: नहीं रहे प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राकेश शर्मा बबली: CM जयराम ठाकुर ने प्रकट किया दुःख….

IMG_20220702_222724
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार( 02, जुलाई ) प्राप्त जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा.राकेश शर्मा बबली का किन्नौर प्रवास के दौरान ह्रदय गति रुक जाने से आज देहावसान हो गया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि :-

‘ प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री राकेश बबली जी के असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।’

यकीन ही नही हो रहा कि बबली जी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।

पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी हमेशा खलेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकग्रस्त परिवारजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।

एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।

ॐ शांति!

बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का हृदयगति रुकने से शनिवार देर शाम निधन हो गया। वह विधानसभा क्षेत्र बड़सर की सकरोह पंचायत के बुडान गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। डॉ. राकेश विधानसभा क्षेत्र बड़सर से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में भी शामिल रहे हैं। 

उनके अचानक देहावसान से भाजपा में शोक की लहर छा गई है । उनके निधन को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि श्री राकेश बबली जी के असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। यकीन ही नही हो रहा कि बबली जी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकग्रस्त परिवारजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।

बता दें कि स्थानीय स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा के बाद हमीरपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए एचपीयू गए। यहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक सदस्य बन गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ गए। उसके बाद दिल्ली बुलाया गया। उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और पीएचडी पूरी की। वह पंजाब चुनाव प्रभारी भी रहे।

34 वर्ष की उम्र में रमना शर्मा से शादी की। उनके दो बच्चे एक लड़का आदि शर्मा (6) और बेटी नंदिता शर्मा (3) हैं। अपने क्षेत्र में भी दीनदयाल अंत्योदय समिति का गठन किया। यह समिति गरीब लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण सहयोग देती है। तदोपरांत, वर्तमान सरकार में इन्हें कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी नजदीकियां रही हैं। वह शनिवार को किन्नौर जिला के दौरे पर थे।

About The Author

You may have missed