BREAKING: कांगड़ा में कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन, 8 मजदूर घायल, टांडा में भर्ती…..

IMG_20220719_132955
Spread the love

धर्मशाला: पहाड़ी खेती, समाचार( 19, जुलाई ) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लैंडस्लाइड हुआ है। यह पर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन हुआ और आठ लोग चपेट में आए हैं। सभी घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , टांडा मेडिकल कॉलेज के निकट कांगड़ा मार्ग पर पेट्रोल पंप ( Petrol Pump ) के लिए पहाड़ी की कटिंग की जा रही है । देर रात पहाड़ी से मलबा ऊपर से नीचे आ गया और आठ मजदूर चपेट में आ गए ।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को 9 बजे यह लैंडस्लाइड की घटना पेश आई है। राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में देव नारायण (40), गोतिफ, जिला चकतीना, पश्चिम बंगाल, गौरव (20), वासुदेव (30), सहदेव (21), जगत (42), राजीव (19) (सभी का पता उपरोक्त) घायल हैं। इसके अलावा, लैंडस्लाइड में कांगड़ा के जयंती विहार के 44 साल के विनय भी घायल गुए हैं। वहीं, यूपी के हरदासपुर गांव के नीटू को भी चोट लगी है।

साभार: एजेंसियां,News 18, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed