CBSE 12th Result 2022 Declared: 12वीं में 92.71% छात्र हुए पास, 12वीं में यूपी की तान्या रही टॉपर, अपना रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें..

नई दिल्ली: पहाड़ी खेती, समाचार( 22, जुलाई )केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। सीबीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2022 की घोषणा शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 को सुबह 9.40 बजे की गई है।
सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर नतीजे जारी किए गए हैं। आप इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के लिए सीबीएसई ने 3 लिंक अपनी वेबसाइट पर एक्टिव किए हैं।आप इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करके अपना CBSE 12th Result चेक कर सकते हैं।
इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
https://cbseresults.nic.in/class-twelfth/class12th22.htm पर जाएं.
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड और स्कूल रोल नम्बर आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
35 लाख छात्र हुए थें सम्मिलित
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। सेन्ट्रल बोर्ड की परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।
CBSE कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% (CBSE Passing Marks) हैं। जिन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।
साभार : एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
