मंत्रिमंडल निर्णय : हिमाचल में 252 पंप ऑपरेटर होंगे भर्ती, यूजीसी पे स्केल को मंजूरी, न्यूनतम बस किराया घटाया….

full9094
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार( 28, जुलाई ) हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश में सेब बागवानों को कार्टन की खरीद पर छह प्रतिशत सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है। कर्मचारियों का नया वेतनमान लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों के कर्मचारियों को यूजीसी की ओर से निर्धारित नया पे स्केल मिलेगा।

कैबिनेट के फैसले से प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3, 200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल मिलेगा। कैबिनेट ने न्यूनतम बस किराया सात से घटाकर पांच करने के फैसले पर मुहर लगाई। जल शक्ति विभाग में 252 पंप ऑपरेटर नियुक्त होंगे। कई स्कूल भी अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है।

About The Author

You may have missed