भाजपा कोर ग्रुप बैठक: 2022 विधानसभा सभा चुनाव में इन भाजपा नेताओं का कटेगा टिकट, कोर ग्रुप की बैठक ने लिया ये निर्णय, पढ़ें पूरी खबर..

IMG_20220810_123347
Spread the love

भाजपा कोर ग्रुप बैठक: 2022 विधानसभा सभा चुनाव में इन भाजपा नेताओं का कटेगा टिकट, कोर ग्रुप की बैठक ने लिया ये निर्णय, पढ़े पूरी खबर..

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार( 10, अगस्त )भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शिमला में आयोजित की गई जिसमें जल्द चुनाव संचालन समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में पार्टी हाईकमान को नाम भेजे जा रहे हैं।

कोर ग्रूप की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री राजीव सैजल, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। बैठक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और राज्य सह प्रभारी संजय टंडन की विशेष निगरानी में हुई। सौदान सिंह ने भी भाजपा नेताओं को फील्ड में डटने की सलाह दी।

भाजपा में जो नेता निष्क्रिय हैं, और जिताऊ नहीं, उनका कटेगा टिकट-

हिमाचल प्रदेश भाजपा में जो नेता निष्क्रिय हैं और जिताऊ नहीं हैं, विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कटेगा। राज्य भाजपा के कोर ग्रुप की मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में एकराय बनी है।

इस बारे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी फीडबैक जाएगा। बैठक में तय हुआ कि भाजपा के मिशन रिपीट के लिए सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनावी रण में उतारा जाएगा। इस बैठक में हर विधानसभा क्षेत्रवार मंथन हुआ है कि कौन सी सीट कमजोर है और किस पर काम करने की जरूरत है।

About The Author

You may have missed