हिमाचल लोक सेवा आयोग की चेयरमेन डॉ रचना गुप्ता व तीन सदस्यों की शपथ टली, क्या रही शपथ टलने की बजह, पढ़े पूरी खबर…..

full9174
Spread the love

हिमाचल लोक सेवा आयोग की चेयरमेन डॉ रचना गुप्ता व तीन सदस्यों की शपथ टली, क्या रही शपथ टलने की बजह, पढ़े पूरी खबर..

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार( 18, अगस्त )डाॅ. रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई थी। ताजा जानकारी के मुताबिक आज हिमाचल लोक सेवा आयोग की चेयरमेन डॉ रचना गुप्ता व तीन सदस्यों की शपथ टल गई है। आज सुबह साढ़े आठ बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। लेकिन फिलहाल शपथ को टाल दिया गया है।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री की व्यस्तता को शपथ टालने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि चेयरमैन व तीन सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। शपथ की नई तारीख अभी तय नही हुई है। खबर तो ये भी है की कोई कानूनी पचड़ा भी शपथ के आड़े में आ गया है।

देवाशीष भट्टाचार्य ने भी उठाए सवाल

इस नियुक्ति को लेकर आरटीआई एक्टीविस्ट देवाशीष भट्टाचार्य ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने इस तरह की नियुक्ति को नियमों के विपरीत बताया। 

मुख्यमंत्री स्थिति को स्पष्ट करें : नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पार्टी उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने पत्रकार वार्ता करके लोक सेवा आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यों की चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जानना चाहा कि सरकार पर ऐसा क्या दबाव पड़ गया था, जिससे शपथ ग्रहण समारोह को रद्द करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। 

रिमोट कंट्रोल से चल रही है सरकार : सुक्खू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि किस कारण से लोक सेवा आयोग की नियुक्तियों को टाला गया तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम क्यों नहीं हो सका? उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्य सचिव को हटाए जाने का ऐसा नाटकीय घटनाक्रम हो चुका है।

साभार: एजेंसियां, हिमदर्शन, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed