हिमाचल: बारिश का कहर, भूस्खलन से 7 की मौत, 120 से ज्यादा सड़कें बंद….

IMG_20220927_093440
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार( 27, सितंबर )हिमाचल प्रदेश में बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरीके से प्रभावित किया है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

वहीं, प्रदेश में कई जगह बरसात की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हिमाचल के सिरमौर में बारिश ने तबाही मचाई है। भूस्खलन और बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का प्रयास जारी है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों को मरम्मत करने की कवायद भी चल रही है। सिरमौर जिले के डीसी रामकुमार गौतम ने बताया कि पिछले 5 दिनों से बारिश हो रही थी। हमारा जिला बुरी तरह से बरसात से प्रभावित हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि कई घर भूस्खलन की चपेट में आए हैं। मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक व्यक्ति की बाढ़ में डूबने से मौत हुई है। जिले की यातायात व्यवस्था पर भी काफी बुरा असर पड़ा है। पानी के तेज बहाव से कई जगह की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, कई स्थानों पर पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात पूरी तरीके बाधित हो गया है।120 सड़कों पर आवाजाही बंद है।

एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ से पानी नीचे की ओर तेजी से बह रहा है। वहीं, एक जगह की सड़क पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ वाहन भी खड़े दिख रहे हैं। सड़कों पर भी पानी तेज रफ्तार से बह रहा है। बता दें कि इस बार हिमाचल में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इस साल सितंबर महीने में 15 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, धीरे-धीरे बरसात कम होगी। अगले कुछ दिनों में आकाश साफ हो जाएगा। हालांकि, आगामी दिनों में ठंड के आगमन के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

कुछ राज्यों में रिकॉर्ड बारिश हुई

बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR सहित देश के कुछ राज्यों में रिकॉर्ड बारिश हुई है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली और आसपास के इलाकों से वापसी की संभावना है। अधिकारियों ने कहा इस दौरान जाब, हरियाणा तथा दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं बहेंगी। इस वजह से वातावरण में नमी और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है।

साभार: एजेंसियां, ट्वीटर, TV 9 भारतवर्ष,सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed