केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शिमला में, CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया जोरदार स्वागत, “किस प्रकार से आगे बढ़ें हिमाचल” विषय पर हुई सार्थक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

full9888
Spread the love

शिमला :  पहाड़ी खेती, समाचार ( 16, फरवरी ) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शिमला आगमन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलना हुआ, इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनुराग ठाकुर को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनका हिमाचल आगमन पर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उनके साथ उपस्थित रहे। सभी नेताओं की हिमाचल को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और हिमाचल की प्रगति को लेकर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसको लेकर भी कई विषयों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होटल पीटरहॉफ में दूरदर्शन शिमला की 24 घंटे सेवा का उद्घाटन करने के लिए राजधानी शिमला पहुंचे है। वे विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार शिमला पहुंचे हैं। हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में स्पेशल चीफ गेस्ट होंगे। वे भी केंद्रीय मंत्री के साथ मंच साझा करेंगे और दूरदर्शन के 24 घंटे प्रसारण के उद्घाटन का हिस्सा बनेंगे।

About The Author

You may have missed