जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गिरजाघर में गोलीबारी, सात लोगों की मौत, कई घायल…..

IMG_20230310_080302
Spread the love

हैम्बर्ग(जर्मनी):  पहाड़ी खेती, समाचार ( 10, मार्च )जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने आशंका जताई गई है।

हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित यहोवा विटनेस चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम फिलहाल हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने ट्वीट किया कि शुरुआती जांच के मुताबिक ग्रॉस बोरस्टेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर विटनेस चर्च में गोलीबारी की गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बीच आसपास रहने वाले निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर के फरार होने के अभी कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि क्या हमलावर भी मृतकों में शामिल है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि हमले में कितने लोग मारे गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने गोली चलने की आवाज सुनी। हमलावर ने लगातार 12 राउंड फायर किया।

रात नौ बजे के आसपास हुई गोलीबारी की घटना
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे के बाद गोलीबारी की घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली। अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे तो कई लोगों को गंभीर रूप से घायल और कुछ को मृत पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने तक भी ऊपर से गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब पुलिस अधिकारी ऊपर गए तो उन्हें एक और व्यक्ति मृत मिला।

साभार: एजेंसियां, अमर उजाला, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed