नालागढ़ में युवक पर एयर गन से जानलेवा हमला, प्राथमिक उपचार के बाद युवक PGI रेफर, पढ़ें पूरी खबर..

full10079
Spread the love

नालागढ़:  पहाड़ी खेती, समाचार ( 10, मार्च )हिमाचल के सोलन स्थित नालागढ़ के नंगल में सरिया उद्योग की कॉलोनी में एक युवक पर 4 युवकों ने एयर गन व सरिया से हमला कर दिया। युवक के सिर व शरीर पर गहरे जख्म लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में तुरंत नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मारपीट के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मुकेश कुमार निवासी बहुराला जिला औरंगाबाद बिहार ने बताया कि देर रात जब उसका साथी टुनटुन कुमार घर की ओर आ रहा था। तब चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। जिसे मारने के लिए छर्रा वाली गन का भी इस्तेमाल किया गया। छर्रा लगने से टुनटुन गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर

नालागढ़ अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि एक युवक जिसके साथ मारपीट हुई है, यहां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि एयर गन से युवक घायल हुआ है या नहीं।

साभार : एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed