कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने AICC राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, बरसों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं के बारे में की अहम चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

full10166
Spread the love

हिमाचल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने AICC के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, एक गुट को तरजीह से नाराज, कार्यकर्ताओं की सरकार में तैनाती को लेकर की चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

नई दिल्ली:  पहाड़ी खेती, समाचार ( 23, मार्च)हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बोर्ड व निगमों में आगामी दिनों में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती होनी है। इनमें तैनाती के वक्त कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए। यह मांग हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात के दौरान कही।

सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि हिमाचल सरकार में जो नियुक्तियां हो रही हैं? क्या वह उनके ध्यान में हैं या नहीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह ने सालों से लग्न के साथ पार्टी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को विभिन्न बोर्ड व निगमों में तैनाती देने का आग्रह किया है।

कांग्रेस में नहीं कोई गुट: प्रतिभा

सूत्र यह भी बताते हैं कि प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कांग्रेस संगठन और सरकार में कोई गुट नहीं होने का भी दावा किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि सरकार और संगठन प्रदेश की बेहतरी चाहता है, लेकिन इस प्रयास में कार्यकर्ताओं को भी पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए।

अब तक की तैनाती में एक गुट को तरजीह

हिमाचल सरकार आधा दर्जन से ज्यादा बोर्ड-निगमों में तैनाती कर चुकी है। राजनीति के जानकारों की मानें तो अब तक एक गुट के ज्यादातर नेताओं को ही एडजस्ट किया गया है। इससे हॉली लॉज धड़ा अपने आपको अपेक्षित महसूस कर रहा है। दूसरे धड़े के नेता स्वाभाविक रूप से प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पास निरंतर शिकायतें कर रहे हैं और विभिन्न बोर्ड-निगमों में तैनाती मांग रहे हैं।

MC चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा

मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के दौरान प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को प्रदेश में भी जल्द लागू करने का आग्रह किया। संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि शिमला में जल्द नगर निगम चुनाव होने हैं। पार्टी इसके लिए तैयारियां कर चुकी है।

About The Author

You may have missed