दुःखद: मच्छर भगाने वाली क्वाईल से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: पढ़ें पूरी खबर….

Spread the love

नई दिल्ली:  पहाड़ी खेती, समाचार (31, मार्च) देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार को एक घर से 6 लोगों की डेड बॉडी बरामद हुई। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

दिल्ली में मच्छर मारने वाली क्वाईल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार क्वाईल जलाकर सो रहा था। तभी क्वाईल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9 बजे थाना शास्त्री पार्क में पीसीआर कॉल आई कि शास्त्री पार्क में मच्छी मार्केट में एक घर में आग लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घटना में  9 लोग जख्मी हुए थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में पाया कि जलती हुई मच्छर मारने वाली क्वाईल रात में किसी समय एक गद्दे के ऊपर गिर गई थी, जिससे जहरीला धुआं पूरे कमरे में फैला गया और वहां सो रहे लोग बेहोश हो गए। बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जब वे सो रहे थे, तब उन्होंने कार्बन मोनोऑक्साइड को सूंघ लिया था जो रात भर मच्छर भगाने वाली दवा तथा गद्दे के जलने के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई थी।

नॉर्थ ईस्ट जिले के डीसीपी ने ये जानकारी दी है।

साभार: एजेंसियां, ट्वीटर, ANI,सोशल मीडिया नेटवर्क।

You may have missed