हिमाचल में 1 अप्रैल से नहीं चलेंगी HRTC की 112 बसें, संचालन न करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

IMG_20230331_131738
Spread the love

हिमाचल में 1 अप्रैल से नहीं चलेंगी HRTC की 112 बसें, संचालन न करने के आदेश, जाने क्या है वजह..

शिमला:  पहाड़ी खेती, समाचार (31, मार्च) हिमाचल पथ परिवहन निगम की 112 पुरानी बसें 1 अप्रैल से रूटों पर संचालित नहीं होंगी। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का संचालन न करने के आदेशों के चलते 112 बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। HRTC के बेड़े में इस समय करीब 3, 200 बसें हैं।

हिमाचल में HRTC ने टाटा की 150 नई बसों की खरीद की है। HRTC के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि पुरानी बसें हटने के बाद नई बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी, जिसके चलते बसों की किल्लत पेश नहीं आएगी।

About The Author

You may have missed