सिक्किम में नाथूला के पास बड़ा भूस्खलन, 100 से ज्यादा पर्यटकों के फंसे होने की आशंका….

गंगटोक: पहाड़ी खेती, समाचार ( 04, अप्रैल) प्राप्त जानकारी अनुसार सिक्किम में हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। एएनआई के अनुसार, इस बचाव कार्य में बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। साथ ही सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि हिमस्खलन में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य लोगों के बर्फ में दबे होने की आशंका है। यह हिमस्खलन सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे के पास मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे के समय आया।
साभार: एजेंसियां, ANI, ट्वीटर,सोशल मीडिया नेटवर्क।
About The Author
