दुःखद : आधी रात को मकान में लगी आग, जिंदा जला सरकारी शिक्षक, हादसे की छानबीन जारी, पढ़ें पूरी खबर….

IMG_20230413_124023
Spread the love

घर में आग लगने से 57 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना हमीरपुर जिले की है। मृतक कश्मीर सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर सेवारत था। बताया जा रहा है कि आधी रात को मकान में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया। पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर:  पहाड़ी खेती, समाचार (13, अप्रैल )हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सरकारी टीचर की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। हादसा कच्चे मकान में आग लगने से हुआ। SHO योग राज चंदेल ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की छानबीन जारी है।

SHO ने बताया कि कांगू क्षेत्र की सनाही पंचायत के गांव चलैली में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे आग लगी, जिसमें 2 कमरों का स्लेट पोश मकान जलकर राख हो गया। आग में जलकर 57 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा पुुत्र महंत राम बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आग लगने की वजह शॉट सर्किट

SHO के अनुसार, अशोक कुमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल कश्मीर में बतौर DPE कार्यरत था। अगले साल ही उसकी रिटायरमेंट होने वाली थी। मृतक का बेटा सिंगापुर में है और बेटी पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की बहू है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

SHO के अनुसार, अशोक कुमार अपने कच्चे मकान के एक कमरे में अकेला सोया था। पत्नी सुनीता देवी को कुछ जलने की दुर्गंध आई तो आग देखकर उसने शोर मचाया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी।

प्रशासन ने उपलब्ध कराई आर्थिक सहायता

नायब तहसीलदार कांगू बलवंत ठाकुर ने बताया कि मृतक अशोक कुमार की पत्नी सुनीता देवी को सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की फौरी सहायता उपलब्ध करवा दी गई है। संबंधित पटवारी को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

About The Author

You may have missed