डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को किया याद, पढ़ें पूरी खबर..

full10322
Spread the love

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है उनकी जयंती पर देश भर में उन्हें  याद किया जा रहा है राजधानी  शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई । जहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने उनकी  प्रतिमा पर  फूल-माला अर्पित किए। 

शिमला:  पहाड़ी खेती, समाचार (14, अप्रैल ) संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर समूचा राष्ट्र उन्हे याद कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शिमला के चौड़ा मैदान अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने फूल माला अर्पित कर भीमराव अंबेडकर को याद किया। उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पीडब्लूडी मंत्री विक्रमदित्य सिंह व स्थानीय विधायक हरीश जनारथा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था और देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देना अंबेडकर की सोच थी जो आज के समय में पूरी हो रही है। भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान का निर्माण कर नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया है। देश आज भीवराम अंबेडकर को याद कर रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वैशाखी पर्व की भी देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली बार चीन सीमा के साथ काजा में हिमाचल दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि सरकार दूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को भी जान सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का एक समान विकास करवाना सरकार का लक्ष्य है बेशक प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है लेकिन विकास में कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया।

About The Author

You may have missed