हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अव्यवस्था का आलम, कांग्रेस सुख की नही, झूठ की सरकार, कांग्रेस खुद होगी ऑपरेशन लोटस की जिम्मेदार: जयराम ठाकुर

full10396
Spread the love

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अव्यवस्था का आलम, कांग्रेस सुख की नही झूठ की सरकार, कांग्रेस खुद होगी ऑपरेशन लोटस की जिम्मेदार: जयराम ठाकुर

शिमला:  पहाड़ी खेती, समाचार (30, अप्रैल)नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में है। भाजपा ने कांग्रेस की सुखविंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। कांग्रेस द्वारा बीजेपी पोस्टरों में पीएम मोदी की फोटो पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा है की मोदी के नाम से विपक्षी मित्रो को फिक्र हो रही है। कांग्रेस के पोस्टर में वीरभद्र और डिप्टी सीएम का फोटो नही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी चिटों पर भर्तियां की है। कैबिनेट सब कमेटी में अस्थाई टीचर की भर्ती की प्रपोजल तैयार किया था लेकिन सीएम ने अब इस प्रपोज़ल को नकार दिया है। कांग्रेस के इस तरह के निर्णयों से जग हंसाई हो रही है।

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अव्यवस्था का आलम है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार विश्वास खो चुकी है कांग्रेस को भाजपा नही खुद कांग्रेस के चार महीने की कारगुजारी डुबोने जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने ही नेताओ की नाराजगी जनता विरोधी फैसलों की वजह से ये सरकार खुद ही गिरेगी जिसमे भाजपा का कोई हाथ नहीं होगा।

About The Author

You may have missed