शिमला नगर निगम चुनाव के नतीजों में BJP को पीछे छोड़, कांग्रेस निकली आगे, पढ़ें पूरी खबर..

full10415
Spread the love

11 वार्डों में कांग्रेस, 5 में भाजपा, 1 में माकपा, जाखू से अतुल गौतम जीते..

शिमला:  पहाड़ी खेती, समाचार (04, मई ) शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस दस और भाजपा चार वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। मतगणना जारी है।

जाखू से अतुल गौतम जीते

वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम चुनाव जीत गए हैं। इसी के साथ कांग्रेस 11 वार्डों में और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है।

कोर्ट जाएंगी किरण बाबा

बालूगंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी किरण बाबा चुनाव हार गई हैं। उन्होंने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि नतीजों में गड़बड़ी की गई है। किरण ने ईवीएम बदलने का भी आरोप लगाया। कहा कि न्याय पाने के लिए वे कोर्ट जाएंगी।

About The Author

You may have missed