आज का पंचांग, 13 June 2023: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज मंगलवार है यानि हनुमान जी की पूजा का दिन है आइए जानते हैं पंचांग अनुसार शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय…..

IMG_20230503_074532
Spread the love

आज का पंचांग,13 June 2023: पंचांग के अनुसार 13 जून 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है।आज हनुमान जी को प्रसन्न करने का दिन है। आज मंगलवार का व्रत है। आज आषाढ मास का कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसके बाद एकादशी की तिथि आरंभ होगी। इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है। चंद्रमा आज मीन राशि में रहेगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग :-

आज की तिथि
आज के पंचांग के अनुसार 13 जून 2023, को आषाढ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है। इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। आज के दिन हनुमान जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज से ही एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी।

आज का नक्षत्र
12 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज रेवती नक्षत्र रहेगा।रेवती नक्षत्र में जन्मे लोग आध्यात्मिक दृष्टिकोण के होते हैं। ये पूजा-पाठ व धर्म के कामों में विशेष रूचि रखते हैं। यह एक नक्षत्र है और 32 तारों का एक समूह है। रेवती नक्षत्र के द्वितीय चरण का स्वामी शनि है। रेवती नक्षत्र आकाश मंडल का अंतिम नक्षत्र है।

आज का राहुकाल
पंचांग के अनुसार 13 जून 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 50 मिनट से दोपहर: 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

आज का मंत्र
‘ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।
कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।

12 जून 2023 पंचांग

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: आषाढ
पक्ष: कृष्ण
दिन: मंगलवार
ऋतु: ग्रीष्म
तिथि: दशमी – 09:30:26 तक
नक्षत्र: रेवती – 13:32:38 तक
करण: विष्टि – 09:30:26 तक, बव – 21:06:57 तक
योग: सौभाग्य – 05:54:16 तक, शोभन – 28:17:00 तक
सूर्योदय: 05:22:36 AM
सूर्यास्त: 19:19:29 PM
चन्द्रमा: मीन राशि- 13:32:38 तक
राहुकाल: 15:50:16 से 17:34:53 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:53:09 से 12:48:57 तक
दिशा शूल: उत्तर

अशुभ मुहूर्त का समय

दुष्टमुहूर्त: 08:09:59 से 09:05:47 तक
कुलिक: 13:44:44 से 14:40:32 तक
कंटक: 06:18:24 से 07:14:12 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 08:09:59 से 09:05:47 तक
यमघण्ट: 10:01:34 से 10:57:22 तक
यमगण्ड: 08:51:50 से 10:36:26 तक
गुलिक काल: 12:21:03 से 14:05:40 तक

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।  पहाड़ी खेती, (paharikheti.com) इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

About The Author

You may have missed