कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को NSUI का इंचार्ज बनाया गया,लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने लिया निर्णय…..

IMG_20230706_181948
Spread the love

नई दिल्ली:  पहाड़ी खेती, समाचार (06, जुलाई )कांग्रेस ने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्हैया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (एनएसयूआई) नियुक्त किया।

कन्हैया कुमार रुचि गुप्ता का स्थान लेंगे जो कि इससे पहले, एनएसयूआई की प्रभारी थी, जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव जीत चुके हैं। बिहार के रहने वाले कन्हैया कुमार राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे।

साभार : एजेंसियां, ANI, ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed